फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुकदमा वापस न लेने पर दी जान से मारने की धमकी

Wed, 14 May 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुचैला कलां (अमरोहा)।
विज्ञापन

बेटे की हत्या करने वाले अब पिता को मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। ग्रामीण से हत्यारोपियों से जान का खतरा बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
14 जून 2024 को गांव चुचैला कलां निवासी इरशाद के 18 साल के बेटे अमन का शव रामगंगा पोषक नहर में मिला था। अमन को गांव के ही फैसल, अजीम व फैजान घर से बुलाकर ले गए थे। शाम तक अमन वापस नहीं आया तो इरशाद ने तीनों से बेटे के बारे में पूछताछ की थी। इस पर तीनों ने अमन को रामगंगा पोषक नहर के पास ही छोड़कर आने की बात कह कर टाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन का शव रामगंगा पोषक नहर में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया था। पुलिस ने इरशाद की हत्या में तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। इरशाद का आरोप है कि तीनों हत्यारोपी जमानत पर छूटकर आ गए हैं। अब तीनों ने उसके घर आकर मुकदमा वापस लेने की धमकी दी है। नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इरशाद की तहरीर पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें