अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिले में हजारों की तादात में लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान योगाचार्यों ने भी लोगों ने योग से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।
गुुुुरुवार को योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम मिनी स्टेडियम अमरोहा में एमएलसी अशोक कटारिया और जिलाधिकारी हेमंत कुमार की मौजूदगी में किया गया। यहां पर लगभग तीन हजार लोगों ने प्रतिभाग किया। योग दिवस पर योगाचार्य सुरेन्द्र सिंह एवं संदीप कुमार द्वारा सभी प्रतिभागियों को योग कराया गया। योग के दौरान निर्धारित एक घंटे खड़े होकर ताड़ासान, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्ध चक्रासान, त्रिकोणासन कराए गए। इसके उपरान्त बैठकर भद्रासन, ब्रजासन, अर्द्धऊष्ट्रासन, शंशकासन, कपालभाति आदि योग कराए गए। कार्यक्रम का समापन जोर से हंसाकर आसन से हुआ। एमएलसी श्री कटारिया ने कहा कि योग से भारत की विश्व में एक अलग पहचान बनी है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, हरिसिंह ढिल्लो, नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा, सीडीओ दिनेश कुमार, एडीएम वंश बहादुर सिंह, एएसपी ब्रजेश कुमार सिंह, एसडीएम सुखबीर सिंह, डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, बीएसए गौतम प्रसाद, हरिसिंह मौर्य, खुर्शीद हैदर जैदी, जीपी सिंह आदि जिला स्तरीय अधिकारी , नागरिकों ने योग किया। (संबंधित खबरें, फोटो आठ पर)