फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यह है हमारा गोकुलधाम...सड़कें बदहाल, जीना मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। टीवी पर आने वाले तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिखने वाले गोकुल धाम को तो आप सब ने देखा होगा। साफ सुथरा व्यवस्थित। और हमारे क्षेत्र में भी एक गोकुल धाम है। दस साल पहले बसी यह कॉलोनी आज तक अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। यहां के निवासी आज भी पक्की सड़क और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ले वासियों का कहना है कि यह काॅलोनी नगर पालिका रिकॉर्ड में दर्ज है और यहां के लोग नियमित रूप से हाउस टैक्स भी जमा कर रहे हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी इस ओर आंखें मूंदे बैठे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात के दिनों में यह कॉलोनी किसी नर्क से कम नहीं लगती। कच्चा रास्ता होने के कारण पूरी सड़क कीचड़ और जलभराव की चपेट में आ जाती है।
जलभराव की वजह से संक्रामक बीमारियों का खतरा तो बना ही रहता है, साथ ही कीचड़ में फिसलकर आए दिन बच्चे और बुजुर्ग चोटिल हो रहे हैं। कई बार लिखित और मौखिक शिकायतों के बाद भी प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


कॉलोनी के लोग बोले
-हमें बसे हुए 10 साल हो गए। हम हर साल हाउस टैक्स भरते हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर हमें सिर्फ कीचड़ मिला है। सड़के नहीं बनाई जा रहीं। शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं होती।
-कुलदीप पोसवाल, मोहल्लावासी
-बरसात में बच्चों को स्कूल भेजना दूभर हो जाता है। बच्चे कई बार फिसलकर गिर चुके हैं और उनकी यूनिफॉर्म खराब हो जाती है। यदि जल्द ही सड़क नहीं बनाई गई तो धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

-देवेंद्र बैंसला, मोहल्ला वासी एवं प्रदेश कौर कमेटी सदस्य असपा

-रास्ते से निकलना जान जोखिम में डालने जैसा है। नगर पालिका हमसे टैक्स तो लेती है, लेकिन सड़क बनवाने के नाम पर बजट का रोना रोती है।
-हरीश त्यागी, मोहल्ला वासी

-हमने कई बार चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिलता है। जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ।
-नन्हे सिंह, मोहल्लावासी

-सड़क कच्ची होने से जलभराव की समस्या बन जाती है। कॉलोनी में गंदगी होने से कालोनी में लोग परेशान हैं। जल्द ही सड़क बनाई जाए।
-वीरेंद्र सिंह, मोहल्लावासी

-कालोनी बसे हुए दस साल हो चुके हैं, लेकिन लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सड़क का बनना बहुत जरूरी है। जल्द ही इसे बनाया जाए।
-अशोक सिंह, मोहल्लावासी

बोले जिम्मेदार
-गोकुल धाम कालोनी में जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा। लोगों से उनकी बुनियादी सुविधाओं को कोई वंचित नहीं रख सकता।
-राजपाल सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष हसनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें