फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक का तीसरा दिन, बाजारों में जाने से बच रहे हैं लोग00

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बाजार अनलॉक को तीन दिन बीत चुके हैं। इसके बाद भी रोजमर्रा के सामान को छोड़कर ग्राहक अन्य दुकानों की ओर रुख नहीं कर रहे हैं। लिहाजा, बाजार में ऐसा नहीं दिखा कि व्यापारी बहुत खुश हों। सभी सामान्य बिक्री ही बताते रहे। वहीं सर्राफा व्यापारियों कहते हैं कि लॉकडाउन से पहले बिक्री ठीक थी लेकिन, अनलॉक के बाद तो ग्राहक दुुकान की ओर रुख कर ही नहीं रहे हैं। इसका एक कारण और बताया गया कि सोना-चांदी के रेट में बढ़ोत्तरी हुई है। गुरुवार को अनलॉक के तीसरे दिन बाजारों की स्थिति का जायजा लिया गया और बाजार में ग्राहकों की स्थिति को लेकर उनसे बात की गई। सभी व्यापारी यही कहते रहे कि इससे तो अच्छा लॉकडाउन के पहले दुकानदारी थी। ग्राहक लगातार बने रहे। लेकिन, अब तो बाजार से गुजरने वाले हर लोग को वे ग्राहक समझते हैं और अपनी दुकान की ओर आना सोचते हैं। इसको लेकर कुछ व्यापारियों से बात की गयी।
विज्ञापन

इस बाबत सर्राफा व्यापारी सुबोध रस्तोगी कहते हैं, इससे अच्छा व्यवसाय तो लॉकडाउन के पहले हुआ। अब अनलॉक में तो ग्राहक आ ही नहीं रहे हैं। ग्राहकों ने अपने यहां की शादी आगे के लिए टाल दी है। इसका भी फर्क पड़ा है। दूसरे सोना-चांदी के रेट बढ़ने से भी खरीददार नहीं आ रहे हैं।
प्लाईवुड विक्रेता चेतन गुप्ता ने कहा, बाजार खुलने के बाद बहुत कम ग्राहक हैं। जिसका आवश्यक काम है या पिछला काम रुका हुआ है, वही ग्राहक हैं। नए ग्राहक नहीं हैं।
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी अबरार अहमद का कहना है कि बाजार खुलने के बाद ग्राहक बाजार में बहुत कम हैं। क्योंकि, शादियां भी कम है। बाजार में जैसे भीड़ रहती थी वह कोरोना के कारण बहुत कम है। कोरोना के कारण लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं।
जूता-चप्पल के दुकानदार मोहम्मद नौशाद ने बताया, लॉकडाउन में बच्चों के स्कूल कालेज बंद होने और शादी का प्रोग्राम कम होने के कारण जूते-चप्पल की बिक्री कम रही। छोटा व्यापारी से लेकर ग्राहक तक अब खरीददारी करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें