फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लिसड़ी बुजुर्ग में दो घरों से लाखों का माल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव लिसड़ी बुजुर्ग गांव में दो घरों से चोर लाखों रुपये का माल समेट ले गए। तीसरे घर में जाग होने के कारण वारदात को अंजाम नहीं दे सके। सूचना पाकर सुबह पुलिस गांव में गई। चोरी की जानकारी ली।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान अल्ताफ ने तालाब के निकट मकान बनवाया है। मगर उसमें गेट नहीं लगवाया। शुक्रवार रात किसी समय चोर आए। घर में दाखिल हुए चोर हजारों का माल समेट ले गए। इसके बाद चोरों ने हसनैन अहमद के घर चोरी की। वह और उनकी पत्नी शमशाद बेगम सो रहे थे। चोर यहां से बर्तन, आभूषण सहित हजारों का सामान चोरी कर ले गए। अलीजान के घर में भी चोर घुस गए, लेकिन जाग हो जाने के कारण वारदात को अंजाम नहीं दे सके। सुबह सूचना पाकर पुलिस गांव में गई। चोरी की जानकारी ली। पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें