नौगांवा सादात। इलेक्ट्रानिक उत्पाद के कारोबारी के गोदाम का ताला तोड़कर चार लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। इस दौरान चोरी करते हुए चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए चोरी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
कस्बे के मोहल्ला पापड़ी के खुर्शीद अहमद का नई बस्ती मोहल्ला में इलेक्ट्रानिक सामान का गोदाम है। पास ही उनकी दुकान भी है। शुक्रवार को रात करीब तीन बजे मकान में हवा पास होने के लिए वेंटिलेटर की शीट काटकर एक चोर गोदाम में घुस गया। दुकान में रखी चार लाख की नकदी और जरूरी समान चोरी कर ले गया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी की पहचान नई बस्ती के शेदान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी इससे पहले 6 फरवरी को मोहल्ला शाह फरीद में सलीम के घर में चोरी करते हुए पकड़ा जा चुका है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद