फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सराफ समेत दो दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। बदमाशों ने सराफ समेत दो दुकानों को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया। हजारों रुपये का माल चोरी कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

ढबारसी में अरविंद कुमार गुप्ता पुत्र कैलाश चंद गुप्ता की मुख्य बस स्टैंड पर सर्राफ की दुकान है। रोजाना की तरह सोनू गुप्ता बृहस्पतिवार की शाम को दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात में बदमाशों ने दुकान को निशाना बना लिया। छत की तरफ से नकब लगाकर दुकान में दाखिल हो गए। यहां जिस तिजोरी में गहने रखे हुए थे। उसके तिजोरी के बाहर से ताले तोड़ लिए जबकि अंदर के ताले नहीं टूटे सके। इसके बाद बदमाश दुकान में रखा चांदी का गिलास, सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर, हार्ड डिस्क और बीएसएनएल का इंटरनेट का बॉक्स चुरा कर भाग गए। रास्ते के एक अन्य सीसीटीवी कैमरे में देखने से पता चला है कि रात करीब साढ़े बारह बजे पांच बदमाश दुकान में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिनके चेहरे स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे। इसके अलावा भीमा सुल्तान मार्ग पर गांव निवासी नीशू गोयल पुत्र वीरेंद्र गोयल अनाज, खल व चोकर की दुकान है। बदमाश ताले तोड़कर दुकान में दाखिल हो गए और वहां पर रखा रुपये से भरा गल्ला चोरी कर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह को दुकान स्वामी जब वहां पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। तलाश करने पर जंगल में गल्ला बरामद हो गया। जिससे नगदी गायब थी। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें