फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को मिले त्वरित न्याय, प्रयासरत रहें अधिकारी व अधिवक्ता : प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सदर तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह ने पद व गाेपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि बार और बेंच एक गाड़ी के दो पहिए हैं। दोनों का कार्य जनता को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाना होना चाहिए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार भटनागर, महासचिव शकील अहमद समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि सभी का प्रयास होना चाहिए कि यहां आने वाले वादकारियों को न्याय मिलें। इसके लिए बार व बेंच को मिलकर काम करना चाहिए। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष शिरीष मल्होत्रा ने कहा कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण को हमेशा तैयार रहते हैं। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष हबीब अहमद, मंसूर अहमद, आसिफ हसन, महेश यादव, राजकुमार सिंह, सुमित सिंह, जयविंद्र, अनिल धारवान आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर कचहरी परिसर में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य ने अधिवक्ताओं काे उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने बार काउंसिल की ओर से साइकिल स्टैंड, फोटो स्टेट मशीन लगाने व बार हाॅल के ऊपर नई बिल्डिंग बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, महासचिव नरेंद्र पोसवाल, अमित जैन, संजीव शर्मा, नेम सिंह, दिनेश चौहान, नवनीत गोला, ज्ञान प्रकाश शर्मा, कुलदीप सिंह, अजीम अहमद आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें