फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वाहनों को रोककर दिखाया प्रदूषित पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भाकियू संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने हाईवे से गुजर रहे वाहन सवारों को रोक कर उनको प्रदूषित पानी दिखाया। बताया कि औद्योगिक इकाइयों के कारण यहां का पानी अब पीने लायक नहीं है। धरने पर पहुंचे पूर्व मंत्री जगराम सिंह ने कहा कि वह भाकियू संयुक्त मोर्चा के साथ खड़े हैं। किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

भाकियू संयुक्त मोर्चा का औद्योगिक इकाइयों द्वारा बोरिंग के जरिए जमीन में छोड़े जा रहे प्रदूषित पानी को रोकने, केमिकल युक्त व जहरीले पानी से नष्ट हुईं फसलों का मुआवजा दिलाए जाने समेत कई मांगों को लेकर शहवाजपुर डोर व बसैली के बीच खेतों में तीन दिन से बेमियादी धरना चल रहा था। बुधवार को चौथे दिन संगठन ने बेमियादी धरने व आंदोलन का तरीका बदल दिया। शहवाजपुर डोर में हाईवे किनारे धरना शुरू किया। चौथे दिन संगठन के पदाधिकारियों ने ट्यूबवेलों, हैंडपंपों और सबमर्सिबलों से निकल रहे प्रदूषित एवं पीले रंग के पानी को बोतल और बर्तनों में भरा।
धरने पर पहुंचे वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व मंत्री जगराम सिंह ने कहा कि संयुक्त मोर्चा के आंदोलन को उनका पूर्ण समर्थन है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी, राष्ट्रीय मुख्य सचिव अरुण सिद्धू, राष्ट्रीय सचिव चंद्रपाल सिंह, जयकरन सैनी, कैलाशनाथ सिंह, शान चौधरी, सलीम प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें