फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्होंने बेटी की हत्या कर साक्ष्य मिटा दिए, मेरे इकलौते बेटे को भी मार देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। किशोरी की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रेमी के पिता ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। बोला, उन्होंने अपनी बेटी की हत्या कर साक्ष्य मिटा दिए। अब उसके इकलौते बेटे को भी मार देंगे। पहले भी वह धमकी दे चुके हैं। उसने पिता, भाई और ताऊ पर किशोरी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह किशोरी के प्रेमी का पिता पुलिस ऑफिस पहुंचा। कहा कि वह सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसका नाबालिग बेटा और पड़ोस में रहने वाली किशोरी के बीच दोस्ती थी। दोनों एक साथ उठते बैठते थे। इसी बात को लेकर किशोरी के पिता ने उनके बेटे के साथ कई बार मारपीट की थी। इसके बाद भी किशोरी उसके बेटे से फोन पर बात कर लेती थी। जिससे नाराज होकर सोमवार की शाम किशोरी के परिजनों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रात्रि 11 बजे लाश को नहर में जलाकर साक्ष्य मिटा दिए। ताकि वह पुलिस की कार्रवाई से बच सकें। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा पुलिस उन्हें प्रताड़ित कर रही है। दरोगा जेल भेजने की धमकी दे रहा हैं। आरोप है कि मंगलवार की शाम किशोरी के परिजन घर में घुस आए और जाति सूचक शब्द कहे। साथ ही इकलौते बेटे की हत्या करने की धमकी दी है। गांव से भगाने को धमका रहे हैं। दबंगों के खौफ के चलते वह घर से भागने के लिए मजबूर हैं। पीड़ित पिता ने अपने बेटे और अन्य सदस्यों की हत्या का खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें