फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़: नेशनल हाईवे से लेकर मंदिरों तक रहेगा पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने भी खाका तैयार कर लिया है। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर नेशनल हाईवे से लेकर मंदिरों तक पुलिस का पहरा रहेगा। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी वर्दी और सादे कपड़ों में मुस्तैद रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में पुलिस खुद कांवड़ियों के जत्थों को सकुशल निकालकर गंतव्य को भेजेगी।
विज्ञापन

22 जुलाई से कांवड़ यात्रा का श्रीगणेश होगा। कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। जनपद में नेशनल हाईवे समेत 69 स्थानों पर पुलिस पिकेट को सुरक्षा में मुस्तैद किया है। कांवड़ शिविर में शिवभक्तों के लिए बनने वाले भोजन पर एफडीए द्वारा नजर रखी जाएगी। 22 जुलाई को सावन माह का पहला सोमवार है।
पूरे महीने चलने वाली कांवड़ यात्रा में भगवान शिव शंकर के जयकारे सुनाई देंगे। कुछ शिवभक्तों के जत्थे हरिद्वार और ब्रजघाट आदि गंगा घाटों की ओर प्रस्थान करना शुरू हो जाएंगे। दो अगस्त को शिवरात्रि का पर्व जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। सावन के चलते शिवालयों की विशेष साफ-सफाई, रंगाई पुताई आदि कराई जा रही है। शहर के वासुदेव तीर्थ स्थल पर काफी संख्या में क्षेत्र और दूरदराज के श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। बगैर प्रशासन की अनुमति के कांवड़ शिविर नहीं लगा सकेंगे। इस संबंध में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने एफडीए अफसरों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

=
कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों की सुरक्षा का खाका तैयार है। सोमवार को मुरादाबाद में अधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसमें बरेली जोन के पुलिस अधिकारी भी शामिल होंगे। इसके बाद हापुड़ जनपद के अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर मंथन किया जाएगा है। कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

-राजीव कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें