फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो संरक्षण में लापरवाही बरती तो नहीं होगी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गौशालाओं का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि गायों के संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गोवंशीय पशुओं के लिए हरे चारे, पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने पर ग्राम प्रधान और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शुक्रवार को याहियापुर कताई मिल गोशाला, फरीदपुर इम्मा गोशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कताई मिल गोशाला में पाया कि हरे चारे की व्यवस्था नहीं है। ग्राम प्रधान को बुलाकर कहा कि जितनी भी खाली जगह दिख रही है, उसमें हरे चारे की व्यवस्था होनी चाहिए। प्रतिदिन भूसे के साथ हरा चारा मिला कर दिया जाना चाहिए। ग्राम प्रधान द्वारा लापरवाही किए जाने और हरे चारे की व्यवस्था न करने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को ग्राम प्रधान को नोटिस देने के निर्देश दिए। उसके बाद फरीदपुर इम्मा गोशाला का निरीक्षण किया। दोनों गोशालाओं में गायों को गुड़ खिलाया। कहा कि गायों की देखभाल पूरी ईमानदारी के साथ की जानी चाहिए। कोई भी पशु बीमार होता है तो उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। कोई भी पशु चिकित्सा के अभाव में मरना नहीं चाहिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी नौगांवा सादात, तहसीलदार, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मंशाराम यादव, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें