फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में आए भाजपा विधायक राजीव तरारा ने कहा है कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकारी मशीनरी को चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता को भी उचित सम्मान देना होगा।
विज्ञापन

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य डॉ. साेरन सिंह चौधरी की ओर से नगर के एक बरातघर में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पण करने के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। डॉ. सोरन सिंह ने कहा कि जितना मान सम्मान भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का करती है उतना कोई भी राजनैतिक दल नहीं करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि चुनाव में सबसे बड़ी ताकत वही होते हैं। भाजपा विधायक राजीव तरारा ने जी-20 सम्मेलन, चंद्रयान-3 की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश भारत विश्व की महान शक्तियों में शामिल हो चुका है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को इनकी जानकारी आम जनता को देनी चाहिए। जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा की बात दोहराई। इस मौके पर शरद गर्ग, चंद्रभान भाटी, महकपाल सिंह, गीतेश अग्रवाल, चिंतामणि अग्रवाल, शुभम शर्मा, शुभम चौधरी, दुलीचंद गिहार, कुसुम गोयल, विनेश चौधरी समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें