फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले में फिर मिले दो डेंगू पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में हर दिन डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को 16 डेंगू आशंकित मरीजों की रैपिड जांच हुई। जिसमें दो लोग डेंगू पॉजिटिव मिले। दोनों को वार्ड में भर्ती कराने के बाद इलाज शुरू कर दिया है। अब जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 27 हो गई है। दोनों मरीजों को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उधर, बुधवार को जिला अस्पताल में 1801 लोगों की ओपीडी हुई। जिसमें 101 मरीजों बुखार के पाए गए। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. चरन सिंह ने बताया कि सभी बुखार पीड़ितों को दवाई देकर घर भेज दिया गया है। डेंगू मरीजों को इलाज किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें