फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी कारखाने में धमाका, आग से झुलसे चार की मौत

Wed, 11 May 2016 01:13 AM IST
ब्ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के मोहल्ला दानिशमंदान नई बस्ती में हुए हादसे के बाद जिला अस्पताल में रोती महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर की घनी आबादी के बीच में स्थित आतिशबाजी के कारखाने में मंगलवार सुबह धमाका हो गया। विस्फोट में जिस स्थान पर पटाखा बनाया जा रहा था, उसकी एक तरफ की दीवार उड़ गई। इसका मलबा दूसरे घरों तक पर जाकर गिरा। खिड़कियां और दरवाजे भी फट गए। पड़ोस के घरों की दीवारें भी चटक गईं।
विज्ञापन


इसके बाद लगी आग में डेढ़ वर्षीय बच्ची समेत आठ लोग बुरी तरह झुलस गए। विस्फोट के बाद बदहवास लोग घरों से निकलकर बाहर की ओर भागे। हादसे वाले मकान के चारों ओर गलियों में भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर सभी को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।

मुरादाबाद के टीएमयू में इलाज के दौरान मासूम समेत चार की मौत हो गई। इधर, पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने घटनास्थल का मुुआयना कर हालात की जानकारी ली। वहीं कारखाना स्वामी मुनव्वर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


शहर के दानिशमंदान मोहल्ला निवासी मुनव्वर हसन का बाईपास पर धर्मकांटे के पास घनी आबादी में आतिशबाजी का कारखाना है। यहां दानिशमंदान मोहल्ला निवासी फातिमा पत्नी लियाकत, चांदनी उर्फ चंदो पत्नी सिकंदर, इकरा पुत्री जमील, मुन्नी पुत्री तजामुल(ताजुद्दीन), कमर जहां पुत्री ताजुद्दीन, निशा पुत्री जुल्फिार, मूक बधिर मुमताज काम करतीं थीं। मंगलवार सुबह दस बजे सभी आतिशबाजी के कारखाने में काम रहीं थीं।

चांदनी उर्फ चंदो अपनी डेढ़ वर्षीय बालिका सुहाना को भी साथ लेकर आई थी। बताते हैं कि काम करते समय अचानक आग लग गई। पास में ही बारूद भी रखा था, जब तक लोग समझ पाते तेज धमाका हुआ और एक तरफ की दीवार ध्वस्त हो गई। इसका मलबा दूर तक दूसरों के घरों में जा गिरा। मकान में लगीं खिड़कियां और दरवाजे भी फट गए। पड़ोस के घरों की दीवारें भी चटक गईं। जोरदार धमाके से बदहवास लोग घरों से निकलकर बाहर की ओर भागे। इधर, विकराल आग से मजदूरों में हाहाकार मच गया। झुलसे लोग तड़प रहे थे।

लोग हादसे वाले मकान की ओर राहत और बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर, पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंच गए। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से डाक्टरों ने उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया।

मुरादाबाद के टीएमयू में इलाज के दौरान मासूम समेत चार लोगों की मौत  हो गई। मरने वालों में फातिमा (40) पत्नी लियाकत, इकरा (20) पुत्री जमील, सुहाना (डेढ़ वर्ष) पुत्री सिकंदर, चांदनी उर्फ चंदो पत्नी सिकंदर शामिल हैं। सिकंदर ने बताया कि, उसकी पत्नी पांच माह की गर्भवती थी। कारखाना स्वामी मुनव्वर को पुलिस ने हिरासत में लिया।

डीआईजी, डीएम, एसपी, एएसपी, एसडीएम मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी की। घनी आबादी के बीच पटाखों का कारखाना चलने पर डीआईजी ने सख्त नाराजगी दिखाई है। डीआईजी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें