फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाग काटने की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा से धक्का-मुक्की, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। आम का बाग कटने की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा के साथ माफियाओं ने धक्का-मुक्की की गई। दरोगा को बाग से बाहर जाने की चेतावनी दी। दरोगा ने कार्रवाई की चेतावनी दी आरोपियों ने उल्टा दरोगा को धमकाया। पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रजोहा में शुक्रवार को आम का बाग काटा जा रहा था। सूचना मिलने पर वन दरोगा पलटराम, वन कर्मी ताहिर हुसैन के साथ मौके पर पहुंचे। यहां बाग में अंदर घुसकर बाग काटने जाने की जानकारी मांगी तो माफिया आग बबूला हो गए। वन दरोगा ने बताया कि मौके पर आम के आठ पेड़ काटे गए। माफिया ने धक्का- मुक्की करते हुए दरोगा को जान से मारने की धमकी दी। बाग से बाहर निकलने को कहा। इस दौरान जमकर नोकझोंक व हंगामा हुआ।
वन दरोगा पलटराम ने बताया कि मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है। जल्द ही थाने में तहरीर दी जाएगी। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि वन विभाग की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।तहरीर मिलने ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें