फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो करोड़ रुपये से बढ़ेगी ट्रांसफार्मरों की क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ओवरलोड और फाल्ट, जैसे आम समस्या हो गई है, लेकिन इसमें सुधार के लिए विद्युत विभाग ने कवायद शुरू की है। ओवरलोडिंग व फाल्ट से निजात दिलाने के लिए विद्युत विभाग दस ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराएगा। जबकि, एक ट्रांसफार्मर नया लगवाया जाएगा। इसमें विद्युत विभाग के दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

नगर में कम क्षमता के ट्रांसफार्मर लगे होने के कारण आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। टीचर कॉलोनी, नवादा रोड, अल्लीपुर भूड़ में इस समय 400-400 एमवीए के ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं, जबकि उन पर लोड बहुत अधिक है। तीनों ही मोहल्लों में 250-250 एमवीए के एक-एक ट्रांसफार्मर और लगाए जाएंगे। अतरपुरा में 250 एमवीए का ट्रांसफार्मर है। इसकी क्षमता वृद्धि कर 400 एमवीए का किया जाएगा। शांति नगर में 100 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। लोड के हिसाब से क्षमता कम है। जिसे बढ़ा कर 250 एमवीए का किया जाना है। नगर पालिका के निकट रखे 250 एमवीए के ट्रांसफार्मर से जलालनगर और अवंतिका नगर के घरों को बिजली दी जाती है। मगर इसकी क्षमता भी कम है। लोगों को ओवरलोड से निजात दिलाने के लिए क्षमता वृद्धि कर 400 एमवीए का किया जाएगा, जबकि बसंत विहार में 250 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
जेई अजय कुमार का कहना है कि क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्ताव बना कर भेज दिया गया था। जिसे मंजूरी मिल गई है। इस पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल्द ही इसके लिए काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें