डिडौली। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी गई। दौड़ा कर पीटा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में दोनों पक्ष के बीस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कनपुरा में मोहम्मद अरजान और साहिल के परिवार रहते हैं। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि 12 अप्रैल की रात करीब 10 बजे मोहम्मद अरजान गांव में दुकान से मेहमानों के लिए कोल्ड ड्रिंक लेने गया था। तभी रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने रोक लिया और उसके साथ मारपीट की।
जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस पक्ष की तरफ से पुलिस ने साहिल उर्फ अनु, मोहम्मद अर्श, आमिर, अनस, मुत्तलिब, आमिर, आकिब, साकिब, शारिक, कुद्दस, जीशान, सादिक और साजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि साहिल की ओर से रिहान, सरताज, भूरा, तहरीम, अरजान, आकिब और सैफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।