फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सबमर्सिबल को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सबमर्सिबल को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हाल संभाले। मामले में दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मारपीट की ये घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के धनौरी मीर गांव की है। यहां पर रियासत और लियाकत का परिवार रहते हैं। शुक्रवार को सबमर्सिबल चलाने को लेकर दोनों परिवार के लोगों के बीच मारपीट हो गई। थोड़ी देर में विवाद इतना बढ़ा कि एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। घटना में फरीदा, शाहे आलम, रियासत और रुखसार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में रियासत के बेटे फहीम की तहरीर पर शाहे आलम, सुलेमान, फरीदा और शब्बन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि लियाकत के बेटे सुलेमान की तहरीर पर रियासत, फिरासत, सरताज और फहीम के खिलाफ के दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें