फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पेड़ों में दवाई डालने पर दो पक्षों में जमकर चले डंडे

Tue, 16 Sep 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। पेड़ों में दवाई डालने को लेकर फतेहपुर जिवाई गांव के दो पक्षों में मारपीट हुई। एक-दूसरे को डंडों से पीटा। बचाव में आई महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने हालात संभाले। दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव फतेहपुर जिवाई में जसवीर और दुनिश कुमार का परिवार रहते हैं। दुनिश का आरोप है कि उनके खेत में पॉपुलर के पेड़ लगे हैं। यशवीर ने दवाई दवाई डालकर पेड़ सूखा दिए। इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहासुनी हो गई।
आरोप है कि इस दौरान यशवीर, अरविंद, टिंकू और सौरभ ने उनके साथ मारपीट की। चाकू से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। उधर, जशवीर का आरोप है कि 14 सितंबर को वह काम से घर लौटे थे। तभी दिनेश, मोनिश, गौरव और आदेश ने उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की जबकि उनकी पत्नी का कुछ दिन पहले ही ऑपरेशन हुआ था। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें