कार्यालय में बारिश का पानी व कीचड़ होने और बैठने का ठिकाना न होने पर पशु चिकित्सक ने बाहर खड़े होकर दवाई दी। इस दौरान स्टाफ भी बाहर ही खड़ा रहा।
गजरौला में शनिवार, रविवार और सोमवार को हुई बारिश से पशु अस्पताल पानी भर गया है। परिसर में बने सरकारी आवासों में रह रहे ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारियों और पशु चिकित्साधिकारी व उनके स्टाफ के आवास में भी पानी भर गया था, जिसे पालिका की मशीन मंगाकर निकलवाया गया। पशु चिकित्साधिकारी के कार्यालय में पानी भरने के साथ ही उसकी छत से बारिश का पानी टपकने लगा था, जो मंगलवार को भी जारी रहा।
इसके अलावा कार्यालय के बाहर अभी भी कुछ पानी भरा और कीचड़ पसरी है, जिसके चलते कार्यालय में बैठने का ठिकाना नहीं है। साथ ही भवन पुराना हो जाने के कारण गिरने की आशंका है। इस पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल राजपूत ने बाहर खड़े होकर पशु पालकों की समस्याओं को सुना और दवाई दी। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि भवन पुराना हो गया है। गिर जाने का डर बना रहता है। उन्होंने दोबारा भवन निर्माण के लिए लिखा है। जिससे जल भराव की समस्या न हो।