फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिला अस्पताल में मामूली रोगों की दवा भी नहीं

Sat, 25 Oct 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दीपावली की छुट्टी के बाद शुक्रवार को सरकारी अस्पतालों में पूरी ओपीडी हुई लेकिन अस्पतालों में अव्यवस्था हावी। दिनभर मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटकते दिखे। पर्चा बनवाने से लेकर दवा वितरण काउंटर तक मारामारी के हालात बने रहे। डॉक्टर कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। अपने कक्ष से गायब डॉक्टर के स्थान पर प्रशिक्षुओं ने मरीजों को दिखा। जिला अस्पताल में आंखों की ड्राप और खुजली का लोशन नहीं होने के कारण डॉक्टर ने मेडिकल के लिए दवाई लिखीं जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजाें की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। भीड़ के कारण मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। पहले पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ा। दिनभर अस्पताल में मरीजों की कतार लगी रही जिसमें बुखार, खांसी के अलावा त्वचा संबंधी रोगों के मरीज भी पहुंचे। शुक्रवार को कुल 1326 मरीजों की ओपीडी हुई। जिला अस्पताल में वायरल बुखार और डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

मौसम बदलने के कारण बुखार से पीड़ितों की संख्या अधिक रही। गंभीर रूप से पीड़ित छह मरीजों को उपचार के लिए भर्ती भी किया गया। इसके साथ ही 37 मरीजों की खून की जांच की गई जिसमें नौ मरीजों को टायफाइड की पुष्टि भी हुई। मरीजों की संख्या बढ़ने का आलम यह है कि अस्पताल के वार्ड फुल चल रहे हैं। पर्चा काउंटर पर ही मरीजों की बीच धक्का-मुक्की होती दिखी। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर भी मरीजों को इंतजार करना पड़ा। दवा वितरण कक्ष के बाहर भी यही हालात रहे। छोटे बच्चों के अलावा बुजुर्ग मरीजों की संख्या भी काफी रही।
विज्ञापन



- बदलते मौसम के चलते दिन धूप और रात में ठंड के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। इस मौसम में शरीर के प्रति थोड़ी सी लापरवाही उनकी सेहत पर गहरा असर डाल रही है। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां हैं। अगर कोई डॉक्टर मेडिकल के लिए दवा लिख रहा है तो उसकी जांच कराई जाएगी। - डॉ. चरन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल


जिला अस्पताल में बुखार के 19 मरीज भर्ती

जिला अस्पताल में बुखार के 19 मरीज भर्ती हैं। सभी का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक इन मरीजों की प्लेटलेट्स गिरी हुई हैं। सभी की सेहत में सुधार है।



गजरौला सीएचसी में 900 पहुंची ओपीडी

गजरौला। दिन में गर्मी और रात में सर्दी के कारण बुखार, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को ओपीडी 900 तक पहुंच गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में 500 मरीज नए आए जबकि 400 पुराने थे। संवाद



धनौरा : बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी

मंडी धनौरा। सरकारी अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पांच दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में करीब 400 रोगियों का परीक्षण किया गया। सीएचसी प्रभारी डाॅ. राहुल कुमार ने बताया कि बुखार के साथ एलर्जी के मरीज भी अधिक आ रहे हैं। 47 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। मरीजों ने बताया कि सीएचसी में दवाओं की कोई कमी नहीं है। संवाद



सीएचसी में बढ़ रहे एलर्जी और बुखार के मरीजों की संख्या

हसनपुर। सीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पांच दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को सीएचसी की ओपीडी खुली जहां मरीजों की भीड़ पहुंची। इसमें कुल 486 मरीज पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डाॅ. ध्रवेंद्र सिंह ने बताया कि सर्वाधिक 110 मरीज एलर्जी के पहुंचे जबकि 80 सर्दी जुकाम के पहुंचे। 55 मरीज बुखार से पीड़ित पहुंचे। इसके अलावा 80 मरीज एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। बताया कि सीएचसी में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें