मिनी स्टेडियम में बेसिक शिक्षा परिषद के अन्तर्गत संचालित विद्यालयों के छात्रों की अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस पर दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शिखा शर्मा ने किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय नाजरपुर खुर्द की बालिकाओं ने सरस्वती वन्दना गीत प्रस्तुत किया। श्रवणबाधित छात्र-छात्राओं की 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। दृष्टिबाधित बच्चों की छू कर पहचानो प्रतियोगिता कराई गई।
श्रवणबाधित बालिकाओं की कुर्सी दौड़ व रस्साकसी कराई गई। सुलेख एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग बालक एवं बालिकाओं को पुरस्कार एवं मेडल वितरित किए गए। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त बालक एवं बालिकाओं को पुरस्कार स्वरूप शिक्षण अधिगम सामग्री का वितरण किया गया। बीएसए डॉ. मोनिका ने दिव्यांग बच्चों की हौसला अफजाई की। संचालन सैय्यद रजा ने किया। समापन प्रशान्त कुमार जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ने आभार व्यक्त करते हुए किया।