फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कैलसा के पूर्व प्रधान का सुराग नहीं, कई लोगों से ले रखा है कर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कैलसा के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। उनके दो मोबाइल भी उसी स्थान पर मिले है, जहां बाइक मिली थी। ऐसे में पुलिस लोकेशन भी ट्रेस नहीं कर पा रही है। पुलिस के मुताबिक पूर्व प्रधान ने दो शादियां कर रखी हैं। उसकी एक पत्नी कैलसा में रहती है, जबकि दूसरी पत्नी मुरादाबाद में रहती है। यहीं नहीं पूर्व प्रधान पर कई लोगों का कर्ज होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के कैलसा में सोमपाल सिंह का परिवार रहता है। जाट बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले सोमपाल सिंह किसान हैं। उनके 40 वर्षीय बेटे सुरेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा दो बेटे हैं। सुरेंद्र सिंह वर्ष 2017 में गांव के प्रधान चुने गए थे, जबकि इस बार अनुसूचित जाति में सीट जाने के कारण वह चुनाव से दूर रहे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार (दो जून) को सुरेंद्र सिंह बाइक से मुरादाबाद गए थे, लेकिन रात में घर नहीं पहुंचे। शनिवार की सुबह उनकी बाइक क्षेत्र के ही राणा बैंक्वेट हॉल के पास पड़ी मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। रविवार शाम तक पूर्व प्रधान का कोई पता नहीं लग सका। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश होने से इन्कार किया है। कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि लापता पूर्व प्रधान ने दो शादियां कर रखी हैं। उसकी पहली पत्नी कैलसा में रहती है, तो दूसरी पत्नी मुरादाबाद में। ये भी सामने आया है कि उन पर कई लोगों का कर्ज था। पूर्व प्रधान के दो फोन भी उसी जगह बरामद हो गए हैं, जहां बाइक मिली थी। फिलहाल तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें