फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खेलो इंडिया में ब्रांज मेडल जीत कर लौटे लुकमान पहलवान का स्वागत

Sun, 04 Jun 2023 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। खेलो इंडिया में कुश्ती में ब्रांज मेडल जीत कर लौटे मोहरका पट्टी गांव निवासी पहलवान मोहम्मद लुकमान अली का भव्य स्वागत किया गया। चौपला से जुलूस निकालते हुए पहलवान को गांव लाया गया।
विज्ञापन

जुलूस में शामिल हजारों लोग और युवक नारे लगाते चल रहे थे। क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी निवासी मोहम्मद लुकमान अली पहलवान ने बनारस में आयोजित हुए खेलो इंडिया गेम्स में प्रतिभाग किया। जिसमें उनको ब्रांज मेडल प्राप्त हुआ। शनिवार को वह मेडल जीत कर लौटे। क्षेत्र के लोगों और ग्रामीणों ने चौपला पर उनको फूल माला से लाद दिया। जिंदाबाद के नारे लगाए।
चौपला से जुलूस के रूप में पहलवान को इंद्रा चौक से गांव ले जाया गया। जुलूस में पूर्व विधायक हरपाल सिंह, सर्वेंद्र सिंह, अनिल सिरोही, रसीद प्रधान, जाफर मलिक, हाजी अब्बास, अब्दुल चौधरी, नावेद चौधरी, इमरान खान, मोहसिन खान, सद्दाम सैफी, गुड्डू प्रधान, शानू प्रधान आदि मौजूद रहे। बताते चलें कि इससे पहले भी मोहम्मद लुकमान अली पहलवान ने एशियन गेम्स, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, नेशनल गेम्स, नेशनल चेंपियनशिप में प्रतिभाग कर मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें