फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे से सटी तीन दुकानों में नकब लगाकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। चोरों ने नेशनल हाईवे से सटी तीन दुकानों में नकब लगाकर नगदी सहित लाखों रुपये का सामान समेट लिया। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। मेन बाजार में चोरी से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। पीड़ित दुकानदारों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चोरी ही यह घटना रजबपुर स्थित नेशनल हाइवे पर मेन बाजार की है। रजबपुर के मेन बाजार में निवासी आसिम अहमद की किसान फर्टिलाइजर स्टोर की दुकान है। जिसमें खल और चोकर भरा हुआ था। आसिम शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। जब शनिवार की सुबह पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। जबकि, दुकान के पीछे नकब लगा हुआ था। यह देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने सद्दीक अहमद के मेडिकल स्टोर और किराना स्टोर में नकब भी लगाया था। तीनों दुकानों से नगदी और सामान सहित करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पुलिस ने दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। जिसमें मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ है। इसके अलावा चोर ने दुकानों की पीछे स्थित प्राथमिक विद्यालय के दो कमरों के ताले तोड़ लिए। लेकिन, कोई सामान नहीं मिलने के वजह से वापस लौट गए। मेन बाजार में चोरी से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें