नगर में बंद पड़े एक मकान के ताले तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से कीमती सामान चोरी करके ले लिए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव मीरापुर एतमाली निवासी यशवीर राणा पुत्र छोटे सिंह ने रहरा अड्डे स्थित गोकुलधाम नई कॉलोनी में मकान बना रखा है। मकान काफी समय से बंद था। यशवीर ने बताया कि सोमवार की रात को चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बना लिया। मकान की छत पर चढ़कर जीने के रास्ते घर में दाखिल हो गए। ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया कि यहां से चोर स्टील के नए बर्तन, मकान में चल रहे बिजली फिटिंग कार्य का सामान, कॉपर की वायर के दो बड़े बंडल समेत हजारों का सामान समेट कर ले गए। बताया कि गोकुल धाम कालोनी के गेट के पास रात में दो गार्ड सुरक्षा में रहते हैं। इसके बावजूद भी चोरी की वारदात हो गई। इससे पहले भी उसके मकान में दो बार चोरी हो चुकी है। बंद घर में चोरी होने से मोहल्ले के लोगों में रोष है। लोगों ने जल्द ही घटना का खुलासा कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।