फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल-पे से दो भाइयों के खाते से उड़ाए 1.5 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने दो भाइयों को झांसे में लेकर गूगल-पे के माध्यम से 1.5 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर संदेश मिलने के बाद उनके होश उड़ गए। मोबाइल नंबर के आधार पर डिडौली पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मिठनपुर निवासी रईस अहमद रजाई-गद्दे बनाने का काम करते हैं। रविवार रात को उनके बेटे इमामुद्दीन के मोबाइल पर एक अननॉन नंबर से काल आई थी। काल करने वाले ने कहा कि तुम्हारे पिता ने ये नंबर दिया है और खाते में रुपये भेजने हैं। इसलिए गूगल पे पर लिंक भेज रहा हूं। उसके आधार पर गूगल पे खोल लेना। इमामुद्दीन के पिता रजाई-गद्दे का काम करते हैं तो उसने विश्वास कर लिया किसी कारोबारी को रुपये देने हैं। जैसे ही इमामुद्दीन ने लिंक को खोला तो उसके खाते से 10 हजार रुपये कट गए। इसके बाद साइबर ठग ने इमामुद्दीन को दोबारा काल की और खाते में बैलेंस कम होने की बात बताकर परिवार के किसी दूसरे व्यक्ति का मोबाइल नंबर मांगा। तभी इमामुद्दीन ने अपने भाई रियाजुल का मोबाइल नंबर बता दिया। इस दौरान भी ठग ने रियाजुल से भी फोन पे चालू कराने के बाद उसके खाते से भी 95 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये निकलने के बाद मोबाइल पर मिले संदेश को देखकर दोनों भाइयों को ठगी का अहसास हुआ।
उन्होंने साइबर ठग के नंबर पर काल की तो उसने रिसीव नहीं की। आनन-फानन में दोनों भाइयों ने एसपी आफिस पहुंचे मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से की। उनके निर्देश पर डिडौली पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल कर रही है। आरोपी के नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें