फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह पर कपड़ा बांधकर युवती आई, हसनपुर सीएचसी से नवजात चोरी कर ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात चोरी होने का मामला सामने आया है। मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंची एक युवती प्रसूता के पास नवजात को चोरी कर ले गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में खलबली मच गई। परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने रोना पीटना और हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताते हैं कि क्षेत्र के गांव पिपलौती खुर्द निवासी राजकुमार ने अपनी पत्नी कुसुम देवी को प्रसव पीड़ा के दौरान मंगलवार शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। करीब 6 बजे नॉर्मल डिलीवरी के दौरान कुसुम ने बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कराया गया था। जच्चा के पास उसकी सास यादवती और पति राजकुमार मौजूद थे। इस बीच राजकुमार गांव की आशा को गांव में छोड़ने के लिए चला गया। तभी वार्ड में एक युवती पहुंची। जिसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। यादवती ने बताया कि युवती ने खुद को नर्स बताते हुए कहा कि तुम्हें डॉक्टर ने बुलाया है। यादवती डॉक्टर के पास चली गई। इसी बीच युवती वहां से नवजात को गोद में लेकर चली गई। करीब पांच मिनट बाद कुसुम ने देखा कि बेड पर बच्चा नहीं है तो शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चा चोरी होने का पता चलते ही खोजबीन शुरू कर दी गई। इसके बाद मौके पर रिश्तेदार पहुंच गए। थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। बताते हैं कि बच्चे को नुमाइश ग्राउंड के पास रहने वाले बागड़ी समुदाय के लोगों ने एक युवती को गोद में ले जाते हुए देखा था। बच्चा रो भी रहा था। घटना की जानकारी पाकर एसपी विपिन ताडा भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों से जानकारी ली। साथ ही जिले में चेकिंग के निर्देश दिए हैं।
-अस्पताल से बच्चा चोरी हो जाने का मामला जानकारी में है। जैसे ही पता चला है बच्चे की तलाश कराई जा रही है। इसमें ड्यूटी के दौरान मौजूद स्टाफ की अगर लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ अमित बरू, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी हसनपुर
- सरकारी अस्पताल से बच्चा चोरी हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस की दो टीमों को बच्चा तलाश करने के लिए लगाया गया है। वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

- नीरज कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसनपुर।
जिस समय बच्चा चोरी हुआ था। उस समय मैं ड्यूटी पर तैनात थी। यहां से कभी बच्चा चोरी नहीं हुआ। यह पहला मामला है। मैं अपने रूम में थी।
-जहांआरा, स्टाफ नर्स, सीएचसी हसनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें