फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जोया सर्विस रोड पर दिनभर लगा रहा जाम, अतिक्रमण बना बड़ी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। सर्विस रोड पर लगने वाला जाम अब लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। मुरादाबाद दिशा से आने वाली इस सड़क पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से लेकर अमरोहा रोड फ्लाईओवर के नीचे तक दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी दिनभर यही हालात बने रहे।
विज्ञापन

सर्विस रोड पर अवैध अतिक्रमण और बीच सड़क पर टेंपो खड़े कर सवारियां उतारना जाम की मुख्य वजह है। टेंपो चालक बिना किसी व्यवस्था के कहीं भी वाहन रोक देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और यातायात बाधित हो जाता है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि इस जाम में अक्सर एम्बुलेंस भी फंस जाती हैं।
इससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत होती है और कई बार उनकी जान पर भी बन आती है। जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास यह समस्या और भी अधिक देखने को मिलती है। जोया फ्लाईओवर के नीचे यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हालात में कोई खास सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

वाहन रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग करते हुए सर्विस रोड से जल्द अतिक्रमण हटाया जाए और टेंपो स्टैंड को व्यवस्थित किया जाए, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें