रहरा। अंत्येष्टि में गए युवक की गंगा में डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
थाना क्षेत्र रहरा के भावली गांव निवासी हरिराज की दो दिन पूर्व आकस्मिक मौत हो गई थी। उसके अंतिम संस्कार में ग्रामीणों के साथ गांव का ही पदम सिंह(35) पुत्र होतीलाल भी शामिल होने के लिए सिरसा गंगा घाट पर गया था। गांव निवासी रामेश्वर का कहना है कि अंत्येष्टि के बाद परिजन एवं ग्रामीण वहां से अपने गांव लौट आए, लेकिन पदम सिंह वहीं पर रह गया। ग्रामीणों ने उससे गांव चलने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं आया है और बाद में गांव जाने की बात की। देर रात तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। सोमवार की सुबह सिरसा गंगा घाट के पास ही किनारे पर उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के मुताबिक युवक नशे का आदी था। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा का कहना है मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है।