फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंग नहर के किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। गंग नहर के किनारे पेड़ पर युवक का शव फंदे के सहारे लटका मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
विज्ञापन


यह मामला थाना क्षेत्र में कस्बा से सटी गंग नहर के पास का है। रविवार दोपहर तीन बजे कस्बे से सिकरिया को जाने वाले मार्ग पर एक कार चालक लघुशंका के लिए रुका। उसकी नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी तो उसकी चीख निकल गई। चीख पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया। शव की शिनाख्त का प्रयास किया मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक काले रंग की पैंट व जैकेट पहने हुए है। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के करीब है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त नहीं होने के कारण शव को पोस्टमार्टम हाउस रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें