अमरोहा। मानसिक रूप से कमजोर रहे चल रहे किसान के 26 वर्ष के बेटे गोलू ने घर में ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
गोलू अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के पिलक सराय गांव के रहने वाले किसान राजेश कुमार के बेटे थे। गोलू के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक बीते कुछ दिन से गोलू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मुरादाबाद के कांठ से उसका इलाज भी चल रहा था।
बुधवार की शाम गोलू अपने कमरे में था, लेकिन जब परिजन उसके लिए खाना लेकर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद था। दरवाजा खटखटाने के बाद भी भीतर से कोई आहट नहीं हुई तो परिजन हैरान रह गई। खिड़की के सहारे देखा तो गोलू का शव फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए और चीखपुकार मच गई।
सूचना मिलते ही देहात थानाध्यक्ष शौकेंद्र बालियान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि गोलू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।