फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मां के स्वस्थ होने की मन्नत पूरी, लेटकर कांवड़ ला रहा बेटा

Sun, 27 Jul 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

मां किशनदेई के स्वस्थ होने की मन्नत पूरी होने पर बेटा मनोज लेटकर कांवड़ ला रहे हैं। वह सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
मुरादाबाद के कटघर निवासी कांवड़िया मनोज मोबाइल की दुकान चलाते हैं। उनके साथी गुलशन राज मिस्त्री हैं। दोनों की भगवान शिव में अटूट भक्ति व श्रद्धा है। शनिवार सुबह दोनों ने ब्रजघाट से कांवड़ में गंगाजल भरा। वह चौथे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। मनोज लेटकर मंजिल तय कर रहे थे जबकि उनके साथी कांवड़िया गुलशन उनके आगे फोम का गद्दा बिछाते हुए चल रहे थे। सुबह 10 बजे जीरो बांध के पास पेट्रोल पंप पर कुछ देर विश्राम करने के बाद उन्होंने जैसे ही मंजिल शुरू की, तो उन्हें देखने के लिए राहगीर रुक गए।
विज्ञापन

कांवड़िये मनोज ने बताया कि कोरोना काल में उनकी मां किशनदेई की तबीयत खराब हो गई थीं। उन्होंने भगवान शिव से मां को स्वस्थ करने की कामना की। उन्होंने संकल्प लिया था कि मां के ठीक होने पर वह लेटकर कांवड़ लाएंगे। कामना पूरी होने पर वह लेटकर कांवड़ ला रहे हैं। सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें