रविवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार को पालिका सीमा विस्तार में शामिल रायपुर कलां में कुछ ग्रामीणों से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दीवार का निर्माण करने की शिकायत मिली। इश पर ईओ ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर जांच की और भूमि पर अवैध रूप से बन रही दीवार को जेसीबी से ध्वस्त करवाया। साथ ही कब्जा करने वाले लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। ईओ ने बताया कि सरकार द्वारा नगरपालिका अमरोहा का सीमा विस्तार में 23 ग्राम पंचायतों सहित कुल 45 राजस्व गांवों को पालिका में शामिल किया गया है। इसलिए उस क्षेत्र की समस्त सरकारी भूमि का अनुरक्षण पालिका में सम्मिलित हो गया है।
सरकारी भूमि पर निर्माण करने के मामले में जयवीर सिंह निवासी रायपुर कलां को पुलिस के हवाले कर दिया गया गए। अधिशासी ईओ ने बताया कि निकाय क्षेत्र में स्थित समस्त शासकीय भूमियों, ग्राम समाज, तालाब, पोखर, चारागाह आदि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा व अनुरक्षण की जिम्मेदारी पालिका की है। पालिका सीमा विस्तार हो जाने के पश्चात पालिका के नवीन सम्मिलित क्षेत्र में स्थित समस्त शासकीय भूमियों सहित समस्त पालिका क्षेत्र में कही भी यदि सरकारी संपत्ति को खुर्द बुर्द अथवा अवैध कब्जे या उस पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होती है तो ऐसा करने वालों लोगो पर भू-माफिया की कार्यवाही करते हुए एफआईआर कराई जाएगी।