फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने किशोर से ई-रिक्शा लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। तख्ते लाने के लिए सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने हथियारों के बल पर किशोर से ई-रिक्शा लूट लिया। विरोध करने पर उसकी लात-घूंसों से पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। उसका गला घोंटने की भी कोशिश की। सूचना पाकर पुलिस कर्मी और मोहल्ले के लोग पहुंचे।
विज्ञापन

अल्लीपुर भूड़ निवासी किशोर सागर (16) ई-रिक्शा चलाता है। उसका कहना है कि रविवार शाम छह बजे वह इंद्रा चौक पर सवारियों का इंतजार कर रहा था। इस बीच दो लोग आए और दोनों ने बछरायूं से लिंटर के लिए तख्ते लाने की बात कही। बछरायूं में कई दुकानों पर घूमते रहे, लेकिन कहीं पर भी तख्ती नहीं लीं और वे वापस गजरौला की ओर चल दिए। सलेमपुर गौसाईं सामने रेलवे के अंडरपास के पास ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठे दोनों बदमाशों ने सागर से हथियार के बल पर ई-रिक्शा छीनने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।
घटना के बाद सागर ने मां संता को फोन कर अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। पता लगने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं यूपी-112 पुलिसकर्मी भी मौके पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




किशोर के बड़े भाई की हो चुकी है हत्या, मझले से भी हुई थी लूट : सागर के बड़े भाई राजू की दो साल पूर्व हत्या हुई थी। वह भी ई-रिक्शा चलाता था। हत्यारों ने उसकी ई-रिक्शा को लूटने के विरोध पर वारदात को अंजाम दिया था। बीते महीनों सागर के मझले भाई बिरजू की भी ई-रिक्शा लूट लिया था। उसे बदमाश सवारी बन कर ले गए थे। वह बेहोशी की हालत में ब्रजघाट से निकल कर खेतों किनारे पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें