फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: इंतजार खत्म, स्टेडियम में बहुद्देशीय हॉल के निर्माण को बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बहुद्देशीय हॉल के निर्माण का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। शासन ने हॉल के निर्माण को पहली किश्त के रूप में 3.88 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इसके बाद जल्द ही निर्माण काम शुरू होने की उम्मीद है। बहुद्देशीय हॉल में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हैंडबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट तैयार किए जाएंगे। जिससे खिलाड़ियाें के हुनर को और धार मिल सकेगी।
विज्ञापन

तत्कालीन खेल मंत्री और नौगांवा सादात से विधायक चेतन चौहान के प्रयास के चलते जिले को फरवरी 2023 में स्पोर्ट्स स्टेडियम की सौगात मिली थी। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मालीखेड़ा में स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराया गया था। करीब 53 बीघा जमीन में 10.69 कराेड़ रुपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण हुआ था। लेकिन, जरूरी संसाधानों के अभाव में स्टेडियम का लाभ युवाओं को नहीं मिल पा रहा था। स्टेडियम इंडोर खेलों की सुविधाएं भी नहीं थी।
क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने इसी वर्ष फरवरी माह में शासन को बहुद्देशीय हॉल के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। मार्च माह में प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी भी दे दी थी। लेकिन, बजट नहीं जारी होने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा था। अब शासन द्वारा हॉल के निर्माण को सात करोड़ 76 लाख 32 हजार रुपये की स्वीकृति दे दी गई है। साथ ही निर्माण को पहली किश्त के रूप में 3.88 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

- यूपीपीसीएल को मिली है निर्माण की जिम्मेदारी
शासन की ओर से बहुद्देशीय हॉल के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को जिम्मा दिया गया है। हॉल में जिम, चिकित्सा कक्ष, उपकरण के लिए भंडारण कक्ष, शौचालय, शॉवर, स्टोर रूम और चेंजिंग रूम आदि का निर्माण किया जाएगा।
- तैयार होगा फोल्डिंग कोर्ट
जिला क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार बहुद्देशीय हॉल में कई खेलों के लिए सुविधाएं मिलेंगी। जिसके तहत ही फोल्डिंग कोर्ट भी तैयार किया जाएगा। इंडोर खेलों के तहत हॉल में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, हैंडबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, टेनिस, कुश्ती आदि खेलों का आयोजन हो सकेगा। एक खेल के बाद किसी दूसरे खेल के लिए कोर्ट को तुरंत ही बदला जा सकेगा। जिससे खिलाड़ियों को परेशानी भी नहीं होगी।
- तरणताल के निर्माण को भेजा जाएगा प्रस्ताव
क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधाओं को देखते हुए रोलर, जजेस स्टैंड, हॉकी गोलकीपर किट, हॉकी गोलपोस्ट की डिमांड भी भेजी गई है। इनके जल्द मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा तरणताल के निर्माण का भी प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
- हॉल के निर्माण को शासन से बजट जारी हो चुका है। जमीन की पैमाइश भी कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - भूपेंद्र सिंह, एई, यूपीपीसीएल
- हॉल के निर्माण को फरवरी माह में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। मंजूरी मिलने के बाद अब बजट का इंतजार भी खत्म हो गया है। हॉल के निर्माण से खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। - देशकांत त्यागी, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें