स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत 17 अक्तूबर से स्वच्छता अभियान का आयोजन जिलेभर में हो रहा है। इसी के तहत पंचायती राज विभाग अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी के पंचायतों के कंसल्टिंग इंजीनियरों को कचरा से कला के तहत मॉडल बनाने की जिम्मेदारी डीपीआरओ की ओर से दी गई थी। जिसमें उन्होंने प्लास्टिक की बोतल, खराब सीडी, गत्तों से गिलास से पानी को शुद्ध करने, दीवार घड़ी व गमलों आदि के मॉडल बनाए। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने उनके द्वारा बनाए गए मॉडलों को पंचायतों के विकास में इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी कंसल्टेंट इंजीनियर तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए भी काम करें। इस दौरान परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह व डीपीआरओ पारुल सिसोदिया भी मौजूद रहे।