फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अंडरपास की अधूरी आस... श्मशान घाट का जोखिम भरा सफर

Sun, 26 Apr 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के रेलवे स्टेशन के पास रेलवे अंडरपास की उम्मीद अब दम तोड़ती नजर आ रही है। पालिका प्रशासन ने सीएम व रेलवे के अधिकारियों से पत्राचार किया तो तीन साल पहले रेलवे ने आठ करोड़ का प्रस्ताव भी बनाया। लोक निर्माण विभाग ने भी सर्वे किया, लेकिन तीन साल बीतने के बाद अभी तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है। लोगों की अंडरपास की आस अधूरी है। ऐसे में लोगों को श्मशान घाट जाने के लिए जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार कर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

अमरोहा स्टेशन से आगे अंडरपास न होने पर सुबोधनगर, पुष्करनगर समेत कई मोहल्लों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। श्मशान घाट जाने के लिए भी लोगों को रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।

श्मशान घाट के पास स्थित मजार पर उर्स लगता है, जहां पर लोग चादरपोशी के लिए भी रेलवे लाइन पार कर जाते हैं। अंडरपास बनवाने के लिए नगर पालिका की ओर से कई बार पहल की गई, लेकिन आज तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। पालिकाध्यक्ष इस मामले में सीएम और प्रमुख सचिव से भी मिल चुकी हैं। रेलवे प्रशासन ने भी इसे लेकर स्टीमेट तैयार कराया लेकिन फिर ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन

शमशान घाट पर जाने के लिए लोगों को कठिनाइयों को सामना करना पड़ता है। अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर करीब दस सालों से मुद्दा उठाया जा रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। -तोताराम प्रजापति


अमरोहा में रेलवे ट्रैक पार के शमशान घटना बना है। सभी समाज के लोगों को जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां पर अंडरपास जल्द से जल्द बनना चाहिए। जिससे लोगों को राहत मिल सके। -किशन प्रजापति


अमरोहा में शमशान घाट जाने वाले मार्ग पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। जबकि यहां से गुजरने वाले हर समाज के व्यक्ति को परेशानी का सामना करना पड़ता है। -कैलाश रघुवंश


शमशान घाट पर जाने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं। समाज के लोगों को रेलवे ट्रैक से होकर जाना पड़ता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और ट्रैक पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। यहां पर अंडरपास बनाया जाए। -चंद्रपाल सिंह

-
अंडरपास बनवाने के लिए विभिन्न संगठन पिछले दस वर्षों से जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देते आ रहे हैं। लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार को भी मांग पत्र भेजा गया है। परंतु सरकार अंडरपास के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। -लक्ष्मण रघुवंशी

-
वर्षों से श्मशान घाट जाने के लिए रेलवे लाइन पर अंडरपास बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र ही अंडरपास का निर्माण कराया जाए, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो। -राजेंद्र सिंह सैनी


वर्षों से नगर पालिका रेलवे लाइन पर अंडरपास बनवाने के लिए प्रयासरत है। रेलवे से एनओसी भी ली, लोक निर्माण विभाग से सर्वे भी कराया, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। एक बार फिर से सीएम और सांसद से मिलकर अंडरपास बनवाने की मांग की जाएगी। इससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा। श्मशान घाट की तरफ जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। लोगों को मजबूरी में रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है। -शशि जैन, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें