फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ताऊ ने भतीजे की गर्दन पर चाकू से किया हमला, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)। सैदनगली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर खादर में मामूली बात को लेकर ताऊ ने चाकू से भतीजे की गर्दन पर हमला कर दिया। जिससे वह लहुलूहान हो गया। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गांव निवासी चंद्रपाल सिंह घर पर शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। उनका भतीजा टिंकू समझाने के लिए उनके घर पहुंचा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों में हाथापाई हुई। आरोप है कि चंद्रपाल ने जान से मारने की नियत से टींकू की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे टिंकू घायल हो गया। परिजन टिंकू को लेकर सीएचसी में पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत में टिंकू को मेरठ रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चंद्रपाल को हिरासत में लिया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें