फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल : ट्रेनों की तरह मोबाइल पर मिलेगी रोडवेज बसों की लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिवहन निगम ने यात्रियों के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। अब यात्रियों को ट्रेनों की तरह रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन की जानकारी मोबाइल पर मिलेगी। यह सुविधा ‘राही’ और ‘मार्गदर्शी’ एप के माध्यम से मिलेगी। इससे यात्री अपनी बस और उसके आगे-पीछे चलने वाली बसों की जानकारी आसानी से देख सकेंगे। इसके अलावा, बस अड्डों पर लगे एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन पर भी बसों की लाइव लोकेशन की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि इस सुविधा को 21 सितंबर से लागू करने की तैयारी है। इसके लिए जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ताकि, यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान सही और सटीक जानकारी मिल सके। बताया कि ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन) को ऑनलाइन शेड्यूल के अनुसार जारी किया जाएगा, जिससे बसों के संचालन में समय की पाबंदी सुनिश्चित की जा सके। इस नई व्यवस्था से न केवल यात्रियों की सुविधा में वृद्धि होगी, बल्कि परिवहन निगम की आय में भी वृद्धि होना संभव होगा। यात्री अब अपनी यात्रा का शेड्यूल सही समय पर देख सकेंगे और बिना किसी असुविधा के अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। यदि किसी अधिकारी द्वारा शेड्यूल के अनुसार बसों का संचालन नहीं किया जाता, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पहल से यात्री पहले से ज्यादा भरोसेमंद और सुविधाजनक परिवहन का अनुभव कर सकेंगे।
विज्ञापन

ऐसे होगी बसों की लाइव लोकेशन
- रूटवार बसों की जानकारी मिलेगी।
- कौन सी बस किस जगह पर है, यह जानकारी लोकेशन के साथ दिखेंगी।
- आप किस जगह पर है, वहां तक पहुंचने में कितना समय लगेगा, यह भी पता चलेगा।
- बस में कितनी सीट और कितने यात्री है, इसका ब्योरा दिखेगा।
- बस का अगला स्टॉपेज कहां हैं, कितनी देर रुकेगी।
- बस कितनी स्पीड से चल रही है, यह भी एप से देख सकेंगे।
- पीछे कितनी बसें आ रही हैं, उनकी क्या स्थिति है, इसको भी चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें