गजरौला (अमरोहा)। खिड़की खोलकर घर में दाखिल हुए चोर जेवर-नकदी सहित कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गजरौला के मोहल्ला मायापुरी निवासी नसीम ने बताया कि उनके घर की बैठक में लगी खिड़की में जाली नहीं है। बृहस्पतिवार रात परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गए। रात करीब 12 बजे के बाद खिड़की को खोलकर चोर घर में दाखिल हो गए। चोर ने सोने चांदी के जेवर सहित नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। उनके पिता रात करीब डेढ़ बजे उठे तो गेट खुला देख चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने डायल 112 को फोन कर घर में चोरी की सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार सुबह मोहल्ले में चोरी का पता चला सभासद अरविंद और मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दर्ज किए जाने के लिए तहरीर दी गई है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।