फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को झेलना पड़ा विरोध, हंगामा-नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में अतिक्रमण हटाने गई टीम को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई से नाराज दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान टीम और दुकानदारों के बीच तीखी झड़प हुई। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने पीछे हटा दिया। पुलिस के सख्त तेवरों के चलते दुकानदारों ने पीछे हटना ही मुनासिब समझा। बाद में टीम ने अतिक्रमण हटाया। शनिवार को तहसीलदार भूपेंद्र सिंह और ईओ डॉ.बृजेश कुमार के नेतृत्व में नगर की जामा मस्जिद, मुल्लाना, सराय कोहना, मोहल्ला नल आदि क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार स्वयं अपने सामानों को हटाते रहे। अतिक्रमण हटाओ अभियान जामा मस्जिद से शुरू होकर मोहल्ला नल में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान पालिका कर्मियों को कहीं-कहीं पर लोगों के विरोध का भी सामना करना और नोकझोंक भी हुई। अभियान में पालिका टीम के साथ काफी संख्या में पुलिस कर्मी शामिल थे। तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने सभी दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने और दुकानों के बाहर नहीं लगाने की अपील की। ईओ डॉ.बृजेश कुमार ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार एवं बाइक लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क आम लोगों के चलने के लिए है ना कि दुकान सजाने के लिए। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अतिक्रमण हटाने के बाद दुकान सजाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें