अमरोहा। राज्य कर विभाग में जीएसटी बकाया वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर मुरादाबाद सम्भाग ए मुरादाबाद मोहित गुप्ता के नेतृत्व में राज्य कर अधिकारियों की टीम ने अभियान चलाकर दो प्रतिष्ठानों को सीज कर कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई।
सोमवार को टीम जीएसटी की बकाया को लेकर फर्म राजा मेडिकल स्टोर हसनपुर पहुंची और यहां 47.32 लाख रुपये प्रोपराइटर शहजाद अनवर, हरदयाल सिंह एंड संस हसनपुर पर बकाया 82 लाख प्रोपराइटर सुशील चंद्र सक्सेना, बालाजी एसोसिएट्स सलारपुर गजरौला पर 23.70 लाख की पार्टनर सावित्री देवी व कमलेश व लकी एंटरप्राइजेज गजरौला पर बकाया 156 लाख की प्रोपराइटर सविता देवी के प्रतिष्ठानों के स्वामियों को बकाया जीएसटी भुगतान को लेकर चेताया। बताया कि उनकी फर्म पर जीएसटी बकाया चल रही है, जिसे शीघ्र ही जमा करना है अथवा इसके खिलाफ अपील करना आवश्यक है। जीएसटी बकाये का निस्तारण न करने की स्थिति में ल-अचल संपत्ति की कुर्की एवं नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चलती हुई फर्मों को सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी। इसी कड़ी में राजा मेडिकल स्टोर के व्यापारिक प्रतिष्ठान व लकी एंटरप्राइजेज के ऑफिस को सीज करते हुए कुर्की की कार्रवाई भी की गई। व्यापारियों द्वारा शीघ्र ही अपने अधिवक्ताओं से वार्ता कर उक्त डिमांड का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया गया है। टीम में मुख्य रूप से उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर अमरोहा, आलोक कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त राज्य कर, खंड-1 हसनपुर, रंजीत रमन सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-1, हसनपुर, मंदार सिंह यादव सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-2 अमरोहा शामिल रहे।