फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने दस किलो पॉलिथीन जब्त कर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद गजरौला व प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने सोमवार को अभियान चलाया गया। दुकानदारों, ठेले वालों, सब्जी वालों से दस किलो सिंगल यूज पॉलिथीन जब्त की और 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों से सिंगल यूज पॉलिथिन का बहिष्कार करने का आह्वान किया। कहा कि बाजारों में खरीदारी के लिए अपने-अपने घरों से थैला लेकर आएं। नगर पालिका कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य बाजार से शुरू हुई रैली अवंतिका नगर होते हुए इंदिरा चौक पर समाप्त की गई। आदेश कुमार, वेद प्रकाश, इरशाद अली, सुभाष चंद, रविंद्र सिंह, अक्षय शुक्ला, ललित कुमार, रिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें