फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पहला हादसा सोमवार सुबह नौगावां सादात थाना क्षेत्र में अमरोहा रोड पर पंजतनी गेट के पास हुआ। दिल्ली निवासी प्रिंस चौहान अपनी पत्नी शीतल चौहान व भाई प्रशांत चौहान के साथ कार से बिजनौर जनपद के धामपुर स्थित रिश्तेदारी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। लगभग सात बजे जब उनकी कार पंजतनी गेट के पास पहुंची तो गीदड़ को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरा हादसा रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव चोटीपुरा में हुआ। गांव गफ्फारपुर निवासी महेश वर्मा का बेटा दीपक वर्मा गांव के ही साथी प्रदीप वर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर रजबपुर से घर लौट रहा था। चोटीपुरा गांव के पास हादसा हो गया। हादसे में घायल दोनों को स्थानीय लोग गजरौला के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने दीपक वर्मा को मृत घोषित कर दिया। एसओ रजबपुर रमेश सहरावत ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें