हसनपुर। टैक्स बार एसोसिएशन हसनपुर के पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को राज्य कर विभाग अमरोहा के आयुक्त और उप आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिसमें हसनपुर शहर को हसनपुर खंड में जोड़ने की मांग की गई।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते समय टैक्स बार एसोसिएशन हसनपुर के अध्यक्ष नमन किशोर जैन, सचिव श्याम कुमार, अधिवक्ता राजेश गोयल, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, उपाध्यक्ष भुवनेश कुमार, अधिवक्ता प्रमोद अग्रवाल शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।