फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम की झांकी ने मनमोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने दिवाली के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। लंका विजय के बाद भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ अयोध्या लौटे भगवान राम की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकी ने मन मोह लिया।
विज्ञापन

भानपुर स्थित विद्यालय में शुक्रवार को दिवाली के उपलक्ष्य में तनु, सोनी, आरती, खुशी, हिमांशी, वर्षा, राधिका, नूतन आदि छात्राओं ने भगवान राम के अयोध्या आगमन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के वेश में छात्राओं ने लंका विजय के बाद भगवान राम की अयोध्या आगमन की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। झांकी के माध्यम से दिखाया कि अयोध्या में प्रवेश से पहले नागरिकों ने उनके आगमन पर किस तरह दीये जलाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मीनाक्षी, पूजा, पायल, दीपा, दीपशिखा, डोली, रुचि, फरजाना, शबाना, रजनी आदि स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें