न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर हाई स्कूल खरपड़ी के मैदान में हुआ। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में अंकित, 100 मीटर दौड़ में दीपक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में खुशबू, 100 मीटर दौड़ में मुन्नी प्रथम पर रहीं। जूनियर स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अरविंद, 200 मीटर दौड़ में कैफ प्रथम रहे। जूनियर स्तर में बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में मोहनी, 200 मीटर दौड़ में नेहा प्रथम रहीं। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी आयशा बी व ब्लॉक व्यायाम शिक्षक गंगेश्वरी वैभव गुप्ता, ब्लॉक मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदीप भाटी, नरदेव सिंह, खेल प्रभारी प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।