फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वक्ता बाेले, सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देती है हिंदी

Mon, 15 Sep 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। हिंदी दिवस पर रविवार को विश्व हिंदी मंच की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कवि सम्मेलन, साहित्यक सम्मान व पुस्तक विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि संघ के जिला प्रचारक योगेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदी देश को एक सूत्र में पिरोती है और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देती है।
विज्ञापन

राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त यतींद्र कटारिया को हिंदी के संवर्धन में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मोहल्ला महादेव में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रचारक योगेंद्र सिंह ने कहा कि भाषा किसी भी देश की पहचान होती है। भारत में हिंदी देश को एकसूत्र में पिरोने व संस्कृति को बढ़ावा देती है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार श्योनाथ सिंह शिव ने कहा कि आज हिंदी पूरी दुनिया में बोली जाने वाली तीसरे नंबर की भाषा है।
उनका कहना था कि तकनीक के दौर में अंग्रेजी भाषा की महत्ता से इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन हिंदी का प्रयोग भी पूरे सम्मान के साथ करना चाहिए। इस मौके पर बांकेलाल सारस्वत, राजेश सारस्वत, शशि त्यागी, सतेंद्र धारीवाल, राजकुमार पाल, अनूप अग्रवाल, नरेंद्र कटारिया आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. यतींद्र कटारिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें